हमने बहुत कहा किसी से एक ज़माने में इतना प्यार न करो,भलाई है भूल जाने में डूबे हुए आज हम हैं उनके ख़यालों में और वो मशगूल हैं हमें आज़माने में ----------------------------------- अगर सवाल न हों तो जवाब की किसको तलाश होगी ज़िन्दगी यूँ ही खुद से बेख़बर अनजान बसर होगी ------------------------------------ ~~पायल~~
तपते रेगिस्तान में जब कोई छेड़ता मेघ मल्हार बदरी छाती नयनों में बरसता सावन ज़ार ज़ार कोपलें फूटतीं धरती झूम उठती जब आस बंधाते उड़ते बादल उड़ेलते अपना प्यार ~~पायल~~
ना जाने क्यूँ यह ख्याल आया और अंतस में घर कर गया दूर पड़ा एक कागज़ का टुकड़ा कुछ सुनी हुई कहानियाँ सुना रहा था अपने हाथ में उठा कर अपनी हथेली से दबाकर उसकी सिलवटों को हटाया और गौर से देखा तो परछाइयों में क़ैद छटपटाता हुआ एक साया नज़र आया जो अनायास ही चीखने चिल्लाने लगा
वो देखना चाहता था अपनी आँखे मूँद महसूस करना चाहता था रुकी हुई धड़कन को उड़ना चाहता था पंछियों के संग गाना चाहता था कुछ अनसुने गीत पहचानना चाहता था ख़ुद को..
पर बदली हुई गति से आख़िर बदल ही गया वो साया अंधेरों में भी महसूस कराता था जो अपना वजूद आज सिलवटों में लिपटा हुआ अधूरा सा दिखता है अब पड़ा हुआ है कहीं दूर अंधेरों में ढूंढता है अब अपना वजूद.. ना जाने क्यूँ यह ख्याल आया और अंतस में घर कर गया ! ~~पायल~~
विचलित मन एक घूमता हुआ आइना सा भटकता हुआ अठखेलियाँ करता, अधीर,असहाय सा अक्स दिखता उसमे निराकार कभी कुछ मेरे जैसा कभी दिखता वो बिल्कुल तुमसा
पगला सा मन न कोई विकल्प है न कोई समाधान फिर भी निकल पड़ता है बदहवास सा किसी खोज में दूर जाने क्या तलाशता हुआ जैसे मैं निकल पड़ी हूँ जाने कहाँ यूँ ही लिखते लिखते.. ~~पायल~
Payal Agarwaal is an award-winning writer, poet, author, and creative mentor whose work beautifully blends literature, mindfulness, and emotional expression. A recipient of several distinguished writer awards and poetry honors, she has contributed to numerous anthologies, magazines, newspapers, and e-zines through her reflective poems and soulful writings. She is the author of The Unshakable Focus, a work inspired by personal growth, awareness, and inner strength. Her writing often explores themes of human emotions, healing, self-discovery, spirituality, and conscious living, expressed through a heartfelt and relatable voice that connects deeply with readers. Alongside her literary journey, she is also an intuitive guide and mindfulness-based creative facilitator who conducts engaging workshops incorporating creativity, Neuro-Linguistic Programming (NLP), and reflective practices. As an artist, An observer, a learner, a poet ,an artist inspired by nature and life, who believes in relationships,simplicity and honesty..Reserved and complicated. Just love to be true to myself..I am in love with the rains, and I love autumn too!Its rightly said, in autumn every leaf is a flower.....